{"_id":"594c13224f1c1b5e1b8b46db","slug":"121498157858-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवर फेल होने से पांच घंटे तक फाटक पर खडी रही मालगाडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवर फेल होने से पांच घंटे तक फाटक पर खडी रही मालगाडी
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर फेल होने से फाटक पर खड़ी रही मालगाड़ी
स्योहारा (बिजनौर)। मालगाड़ी के इंजन की पावर फेल हो जाने से रेलवे क्रॉसिंग करीब पांच घंटे तक बंद रहा। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
शुक्रवार को मुरादाबाद की ओर से नजीबाबाद की तरफ जा रही मालगाड़ी के इंजन की पावर फेल हो गई, जिसके कारण स्योहारा-नूरपुर रोड का रेलवे क्रासिंग फाटक बंद रहा। इंजन की पावर सुबह 10.50 मिनट पर फेल हुई थी। पावर फेल रेलवे क्रासिंग के बीच में हुआ था, इसलिए फाटक खुलना संभव नहीं था। फाटक बंद होने के कारण दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई। छोटे वाहन को रूट बदलकर निकाला गया। मुरादाबाद से दूसरा इंजन आया और शाम पांच बजे गाड़ी को रवाना किया गया। करीब पांच घंटे तक फाटक बंद रहने से लोग परेशान रहे। लाइन में फंसे वाहन फाटक खुलने का इंतजार करते रहे। फाटक खुलने के बाद वाहनों के चालकों को राहत मिली।