{"_id":"594c12344f1c1bb4758b4813","slug":"121498157620-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने पालिका के बाहर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने पालिका के बाहर जाम लगाया
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मियों ने जाम लगाकर दिया धरना
चांदपुर (बिजनौर)। नगरपालिका परिषद में आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने वेतन दिलाने की मांग को लेकर पालिका परिसर में धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने पालिका के बाहर बाजार में जाम लगाकर भाजपा, क्षेत्रीय विधायक और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की।
बृहस्पतिवार को नगरपालिका परिषद चांदपुर में आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी और अन्य सफाई कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक, सांसद और एसडीएम से मिले लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। धरने पर संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम मदान ने कहा कि किसी की भी सूरत कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा।
इसमें मोहम्मद जैद, मोहम्मद वसीम, दीपक कुमार, तजाहत अली, मुनीश कुमार, बोबी, नौशाद, विकास, अश्वनी, संदीप, रिंकू, राहुल, विक्की, हरिओम, पंकज, अंकित, अमित, नवीन, आकाश, फैसल, सुलेमान, हसीन आदि शामिल रहे।