फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बेरोजगारी भता नहीं तो रजिस्ट्रेशन के रिनुअल से भी बेरोजगारों का इंकार

बेरोजगारी भता नहीं तो रजिस्ट्रेशन के रिनुअल से भी बेरोजगारों का इंकार

Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी भता नहीं तो रजिस्ट्रेशन के रिनुअल से भी बेरोजगारों का इंकार
सेवायोजन कार्यालय से 70 हजार पंजीकरण रद
विज्ञापन

बिजनौर।
बेरोजगारी भत्ता क्या बंद हुआ, बेरोजगार युवाओं ने सेवायोजन कार्यालय में अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराना भी बंद कर दिया है। सपा सरकार में जो युवा भत्ता पाने के लिए पंजीकरण की लाइन में सुबह सात बजे से ही जाकर लग जाते थे, अब वे पंजीकरण का नवीनीकरण ही नहीं करा रहे हैं। सेवायोजन कार्यालय ने एक साल में 70 हजार से अधिक बेरोजगारों के पंजीकरण रद किए हैं।
साल 2012 में सपा सरकार में बेराजगारी भत्ते की घोषणा हुई थी। पंजीकरण कराने के लिए बेरोजगारों का सैलाब सेवायोजन कार्यालय में उमड़ने लगा था। हर कोई एक हजार रुपये महीना मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते के लिए सुबह से ही लाइन में लग जाता था। हालत ये थी कि सेवायोजना कार्यालय भीड़ के सामने बहुत छोटा पड़ गया तो बाद में आईटीआई कॉलेज में फार्म जमा कराए गए। एक दिन में पांच-पांच हजार तक फार्म जमा हो जाते थे। करीब 5700 बेरोजगारों को एक हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया गया। मगर, सपा सरकार जाते ही भत्ता बंद हो गया। इसका असर यह हुआ कि बेरोजगार युवा अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। तीन साल दो महीने के बाद भी नवीनीकरण नहीं कराने पर पंजीकरण रद हो जाता है।
विज्ञापन


ऐसे गिर रहा पंजीकरण का ग्राफ
साल रजिस्ट्रेशन
2012 37,684
2013 94,975
2014 97,470
2015 97,752
2016 41,296
2017 24,500
(नोट: आंकड़े सेवायोजन विभाग से लिए गए हैं)

बेरोजगार युवाओं ने अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। नवीनीकरण न कराने पर करीब 70 हजार युवाओं के पंजीकरण रद कर दिए गए हैं। - संजय कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed