फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिला के पहचान पत्र और मतदान पर्ची पर प्रधानपति का छपा फोटो

महिला के पहचान पत्र और मतदान पर्ची पर प्रधानपति का छपा फोटो

Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
महिला के पहचान पत्र और मतदान पर्ची पर प्रधानपति का छपा फोटो
पहचान पत्र महिला का फोटो लगा ग्राम प्रधान के पति का
विज्ञापन

नजीबाबाद। महिला के पहचान पत्र और मतदान पर्ची पर ग्राम प्रधान के पति का फोटो लगा होने से परिजन परेशान हैं। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।
आदर्श नगर निवासी मनोज शर्मा की पत्नी शीतल शर्मा ने लोकसभा चुनाव से पूर्व पहचान पत्र के लिए फार्म भरा था। ग्राम पंचायत तातारपुर लालू निवासी शीतल शर्मा की मतदान पर्ची जब उन्हें मिली तो मतदान पर्ची पर उनके फोटो के स्थान पर ग्राम पंचायत के ही प्रधान के पति नितेश त्यागी का फोटो लगा हुआ था। शीतल मतदान पर्ची के साथ जब पूर्व माध्यमिक विद्यालय तातारपुर लालू के बूथ पर मत डालने पहुंची तो पीठासीन अधिकारी और मतदानकर्मी असमंजस में पड़ गए। वोटर लिस्ट में भी फोटो में गड़बड़ी थी।

शीतल द्वारा आधार कार्ड व अन्य कागजात अपनी आईडी के रूप में दिखाने के बाद पीठासीन अधिकारी ने मत डलवा दिया। मतदान से पांच दिन बाद बीएलओ के माध्यम से शीतल को चेन्नई से आया फोटो पहचान पत्र मिला तो उस पर भी प्रधान के पति का फोटो प्रिंट है। कई अन्य मतदाता पर्चियों और फोटो पहचान पत्रों में ठेकेदारों की उदासीनता से फोटो अलग प्रिंट होने के मामले प्रकाश में आए हैं। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कुछ मामलों में इस प्रकार की त्रुटियां पाई गईं थीं, जिन्हें दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed