फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क हादसे में नवविवाहिता सहित दो की मौत

सड़क हादसे में नवविवाहिता सहित दो की मौत

Fri, 15 Mar 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में नवविवाहिता सहित दो की मौत
सड़क हादसे में नवविवाहिता सहित दो की मौत
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। दो अलग-अलग हादसों में नवविवाहिता सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सेना जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मुरादाबाद मार्ग पर अनियंत्रित स्विफ्ट कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जबकि स्योहारा मार्ग पर आरआर पब्लिक स्कूल के पास एंबुलेंस किसी वाहन की चपेट में आ गई।
शिवाला कलां थाने के गांव सेह निवासी प्रिंस सेना में जवान है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। 27 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को वह स्विफ्ट डिजायर कार से पत्नी खुशबू को बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में बीकॉम की परीक्षा दिलाने जा रहा था। सुबह करीब छह बजे उसकी कार मुरादाबाद मार्ग पर गांव मंडैयो के पास सड़क किनारे पंक्चर हुई खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार की एक साइड क्षतिग्रस्त हो गई और पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रिंस के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर खुशबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे स्योहारा रोड पर आरआर पब्लिक स्कूल के पास हुआ। बस्ती जनपद के गांव मलकनिया निवासी मुन्ना उर्फ पोली (30) मेरठ के शक्ति विहार में रहकर मेरठ मेडिकल कॉलेज में निजी ऐंबुलेंस चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह वह मेडिकल कॉलेज से मरीज लेकर स्योहारा क्षेत्र के किसी गांव आया था। वहां से लौटते समय उसकी एंबुलेंस को स्योहारा मार्ग पर आरआर पब्लिक स्कूल के पास किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पर रखवाया और उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन से उसकी शनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मुन्ना के भतीजे आशीष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed