फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   झमाझम बारिश ने बढ़ाई मौसम में ठंडक

झमाझम बारिश ने बढ़ाई मौसम में ठंडक

Wed, 27 Feb 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने बढ़ाई मौसम में ठंडक
झमाझम बारिश ने बढ़ाई मौसम में ठंडक
विज्ञापन

बिजनौर। मंगलवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से ठंडक बढ़ गई। हालांकि बारिश के बीच जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मंगलवार को सुबह से बादलों के बीच छूप की आंख मिचोनी चलती रही। अचानक शाम के समय बारिश होने लगी। इससे एक ओर जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई तो वहीं दूसरी ओर फसलों के यह फायदेमंद बताई गई। नगीना स्थित मौसम वैद्यशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की। सभी किसान अपने खेतों में मौसम वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार ही खेती बाड़ी का कार्य करें। प्रेक्षक के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 9.1 और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय आर्द्रता 93 व दोपहर की आर्द्रता 53 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि भारी बारिश हुई तो आम की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं मंगलवार को नगीना में भी हल्की बारिश हुई। प्रेक्षक ने बताया कि हालांकि यह बारिश रिकॉर्ड करने लायक नहीं रही, लेकिन फिर भी तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed