फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छह सरकारी दवाओं के नमूने फेल, शासन को भेजी रिपोर्ट

छह सरकारी दवाओं के नमूने फेल, शासन को भेजी रिपोर्ट

Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
छह सरकारी दवाओं के नमूने फेल, शासन को भेजी रिपोर्ट
छह सरकारी दवाओं के नमूने फेल, शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। छह सरकारी दवाओं के नमूने जांच में फेल हुए हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा से साउथ अफ्रीका की एमएस ग्लेक्सो स्मिथक्लाइन कंपनी द्वारा निर्मित एलबेंडाजोल 400, 200 एमजी, एमएस मंसूरी मेडिकल नहटौर गाजियाबाद के महाअवतार हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड क्लोरपेनिरेमिन मेलीएटस टैबलेट, पाल मेडिकल स्टोर सदाफल से एमएस सेलिब्रिटी बायोफार्मा लिमिटेड जिला सोलन हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्मित सीफेक्सिम ओरल सस्पेंशन आईपी, नींदडू के एचएस मेडिकल स्टोर से अधोमानक औषधि जाम्मा हेक्साक्लोराइड एंड सर्टिमिड, नजीबाबाद के मोहल्ला वाहिद नगर स्थित अमित मेडिकोज से व्हिज लेबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड श्याम नगर सुनेट से सोडियम पिकोसल्फेट सिरप के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे गए थे। डीआई के अनुसार जांच में ये सभी फेल पाए गए।

दस सरकारी दवाओं के लिए नमूने, जांच को भेजे
बिजनौर में शुक्रवार को औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने दस सरकारी दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए।
शुक्रवार को डीआई आशुतोष मिश्रा सीएमओ कार्यालय स्थित सीएमएसडी स्टोर पहुंचे और वहां से दस सरकारी दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए। डीआई के अनुसार सीफ्लेक्सिन 250 एमजी कैप्सूल, क्लोरफेनिरेमाइन मेलिट 4 एमजी टैबलेट, सिप्रोफ्लोक्सिन हाइड्रोक्लोराइड 500 एमजी टैबलेट, डाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लाइड टैबलेट 10 एमजी, एरीथ्रोमाइसिन 250 एमजी, आयरन 100 एमजी एंड फोलिक एसिड 1/2 एमजी, रेड शुगर कोटेड टैबलेट 0.5 एमजी, मेटफोरमिन हाइक्लोराइड 500 एमजी, न्यूमाइसिन, पॉलीमाइसिन, प्रोमेथाजिन हाइक्लारोइड 05 एमजी/05 एमएल, जाइलोमेटाजोलिन नेजल ड्रॉप्स 10 एमएल दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed