फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्षमता के अनुसार पेराई न करने वाली छह चीनी मिलों को नोटिस जारी

क्षमता के अनुसार पेराई न करने वाली छह चीनी मिलों को नोटिस जारी

Sun, 03 Feb 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
क्षमता के अनुसार पेराई न करने वाली छह चीनी मिलों को नोटिस जारी
क्षमता के अनुसार पेराई न होने से छह चीनी मिलों को नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना पेराई क्षमता के अनुसार न करने वाली चीनी मिलों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। प्रतिदिन की क्षमता से 92 प्रतिशत से कम पेराई करने वाली चीनी मिलों को नोटिस दिया गया है। इन चीनी मिलों को क्षमता के अनुसार पेराई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जिले में नौ चीनी मिल गन्ना पेराई करती हैं। हर चीनी मिल की पेराई क्षमता अलग अलग है। मिल अपनी पूरी क्षमता से चलती हैं तो किसानों को गन्ना पर्ची अच्छी मिलती हैं। लेकिन इस साल चीनी मिल पूरी क्षमता से नहीं चल रही हैं। इसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। किसानों को गन्ना पर्ची समय से नहीं मिली। किसान समय समय पर इसकी शिकायत मिल व प्रशासनिक अधिकारियों से करते रहे हैं। किसानों की समस्या पर गन्ना विभाग ने अब चीनी मिलों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। प्रतिदिन की क्षमता से 92 प्रतिशत से कम पेराई करने वाली छह चीनी मिलों धामपुर, स्योहारा, बिलाई, बहादरपुर, बिजनौर व चांदपुर को नोटिस दिए गए हैं। जिले की नौ में से तीन चीनी मिल ही क्षमता के अनुसार पेराई कर रही है।
विज्ञापन

चीनी मिल पेराई क्षमता प्रतिशत
धामपुर 140000 89.29
स्योहारा 130000 83.85
बिलाई 90000 85.56
बहादरपुर 75000 85.33
बरकातपुर 70000 98.57
बुंदकी 65000 95.38
चांदपुर 45000 84.44
बिजनौर 35000 74.29
नजीबाबाद 30000 96.67
नोट: पेराई क्षमता क्विंटल प्रतिदिन के हैं। ये आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।
सख्त निर्देश दिए
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार क्षमता के अनुसार पेराई करने के चीनी मिलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसानों की मांग पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed