{"_id":"5c5499acbdec22736736678c","slug":"11549048236-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में मिशन शारदा के तहत होंगे बच्चों के प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में मिशन शारदा के तहत होंगे बच्चों के प्रवेश
विज्ञापन
मिशन शारदा के तहत होंगे स्कूलों में प्रवेश
बिजनौर। शासन ने एक अप्रैल से शुरू होने वाले नवीन शिक्षा सत्र की अभी से तैयारी शुरू कर दी है। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिशन शारदा के तहत छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों के प्रवेश किए जाएंगे। प्रथम चरण में एक फरवरी से 30 मार्च तक स्कूलों में प्रवेश के लिए बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। शासन ने शिक्षा विभाग के अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक अप्रैल से नवीन शिक्षा सत्र शुरू होना हैं। अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार ने अभी से इसकी तैयारी करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अफसरों को दिए हैं। छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों के प्रवेश के लिए स्कूलों में मिशन शारदा, हर दिन स्कूल आएं अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों के शिक्षक गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर स्कूल नहीं आने वाले ड्राप आउट बच्चों की सूची अभी से तैयार करेंगे। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी, न्याय पंचायत स्तर पर संकुल प्रभारी मिशन शारदा शुरू कराने में शिक्षकों का सहयोग करेंगे। स्कूल में शिक्षकों को आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिहिकरण, बच्चों का पंजीकरण, उपलब्धि का स्तर, विद्यालय में आयु संगत कक्षा में नामांकन, उपलब्धि स्तर के अनुसार विशेष प्रशिक्षण, बच्चों का ठहराव, कक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम मिशन शारदा के तहत किया जाएगा। 30 मार्च तक चिह्नित किए जाने वाले बच्चों का एक अप्रैल को स्कूलों में आवश्यक रूप से प्रवेश कराया जाएगा। उधर, बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि मिशन शारदा के बारे में शासन से आए निर्देशों को जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत करा दिया गया हैं।
शिक्षक व बीईओ भी होंगे सम्मानित
‘मिशन शारदा, हर दिन स्कूल आएं’ के तहत स्कूलों में सबसे ज्यादा बच्चों के प्रवेश कराने वाले शिक्षकों को भी शासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। स्कूलों में पंजिकृत छात्र संख्या से 15 प्रतिशत अधिक नामांकन कराने वाले शिक्षकों को पुरस्कार दिए जाने हैं।