{"_id":"5c2e5afabdec22048c550e04","slug":"11546541818-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों का चौड़ीकरण जाम से दिलाएं निजात:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों का चौड़ीकरण जाम से दिलाएं निजात:डीएम
विज्ञापन
सड़कों का चौड़ीकरण कर जाम से दिलाएं निजात
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने शहर की मुख्य सड़कों पर जाम से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग, लोकनिर्माण विभाग के अभियंताओं तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नुमाइश ग्राउंड से शास्त्री चौक तक सड़क का चौड़ीकरण करते हुए उस पर डिवाइडर व फुटपाथ बनवाने तथा रिफ्लेक्टर लगवाने को कहा।
डीएम ने बैठक में कहा कि जाम की स्थिति गंभीर समस्या का रूप धारण करती जा रही है। इससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने की संभावनाएं रहती हैं। कहा कि प्रदर्शनी से शास्त्री चौक तक सड़क का चौड़ीकरण कराकर डिवाइडर बनवाएं। पैदल चलने वालों के लिए रैलिंग सहित पैदल मार्ग का निमार्ण कराना सुनिश्चित करें। एसडीएम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने रोडवेज बसों के चालकों द्वारा कहीं भी सड़क के बीच में वाहन रोक कर सवारी बैठाने और उतारने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया कि रोडवेज बस चालकों के लिए एक वृहद स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दें। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करें। अधिशासी अभियंता विद्युत को सड़क के चौड़ीकरण में बाधा उत्पन्न करने वाले बिजली के खंभों को दूसरे उपयुक्त स्थान पर लगवाने के निर्देश दिए। एसडीएम, सीओ व ईओ को प्रतिबंधित प्लॉस्टिक एवं पालिथिन मुक्त करने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने को कहा। बैंक्वेट हॉल में भी पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाने को कड़े कदम उठाने का आदेश दिया। प्रदर्शनी मैदान के पास बने रैन बसेरे का सदुपयोग करने तथा इसका प्रचार करने के निर्देश भी दिए। रोडवेज के एआरएम को रात में रूकने वाले यात्रियों को रैन बसेरे तक पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम बृजेश कुमार, ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, सहायक अभियंता लोनिवि यूसी सिंघल आदि मौजूद रहे।