फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्रय केंद्र पर मिली घटतौली, तौल लिपिक फरार

क्रय केंद्र पर मिली घटतौली, तौल लिपिक फरार

Wed, 19 Dec 2018 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर मिली घटतौली, तौल लिपिक फरार
क्रय केंद्र पर मिली घटतौली, तौल लिपिक फरार
विज्ञापन

मंडावर। किसानों की शिकायत पर क्रय केंद्र पर छापेमारी के दौरान घटतौली पकड़ी जाने पर तौल लिपिक भाग खड़ा हुआ। उत्तम शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र हजीपुरा पर बुधवार शाम एससीडीआई ए हुसैन ने छापेमारी की। तिमरपुर गांव के किसान यशपाल के गन्ने की ट्रॉली में तीस किलो की घटतौली निकली। घटतौली होने पर गन्ना तौल लिपिक फरार हो गया। किसानों ने बताया कि घटतौली का शक होने पर उन्होंने हंगामा करते हुए अधिकारियों को फोन किया था। किसानों का आरोप है कि उत्तर चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर बिना लाइसेंस धारक लिपिकों से तौल कराई जा रही है। तौल लिपिक घटतौली कर रहे हैं। बिना शिकायत के कोई जांच नहीं की जा रही है। क्रय केंद्र पर मनोज, सुरेश, अजय सिंह, देवेंद्र, काले, पवन, घसीटा सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed