फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो 11 अक्तूबर को ट्रेन रोकेंगे किसान

समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो 11 अक्तूबर को ट्रेन रोकेंगे किसान

Wed, 10 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो 11 अक्तूबर को ट्रेन रोकेंगे किसान
12 अक्तूबर को ट्रेन रोकने का निर्णय
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर शासन और प्रशासन को चेताया
फोटो एक
धामपुर। भाकियू अफजलगढ़ के किसानों का मंगलवार को तहसील में दूसरे दिन भी विभिन्न समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर धरना जारी है। किसानों ने चेताया है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द ही निदान नही हुआ तो 12 अक्तूबर किसान धामपुर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अप डाउन जाने वाली ट्रेनों को रोक कर प्रदर्शन करेंगे।

भाकियू अफजलगढ़ के किसानों का ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर धामपुर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरनारत किसानों का आरोप है कि गन्ना विभाग के अधिकारी किसानों को बांड के नाम पर परेशान कर रहे हैं। जमीन की फर्द न देने पर उनके बांड को बंद किया जा रहा है। यदि ऐसे में उनके गन्ना बांड बंद हो गए तो वह अपने गन्ने की आपूर्ति किस मिल में और कैसे करेंगे। वह 70 सालों से अपने गन्ने की आपूर्ति करते आ रहे हैं। बांड के लिए किसानों की जमीन की फर्द लगाने का काम सरकार का है, पर सरकार के आदेश पर इसका जिम्मा किसानों पर डाल देने से दिक्कत आ रही है। किसानों ने पहले की तरह से गन्ना बांड को चालू रखवाने की मांग की। गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर किसानों ने सरकार को जमकर कोसा। कहा कि 14 दिन के भीतर गन्ना मूूल्य का भुगतान कराने का दावा करने वाली सरकार की चीनी मिलों के सामने हवा निकल गई है। ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी का कहना है कि वह इन समस्याओं निदान कराने की मांग को लेकर एसडीएम व डीएम को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, पर अभी तक निदान नहीं हो सका है। शासन और प्रशासन की किसानों विरोधी नीतियों से वह आहत हैं। चेताया है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द निदान नहीं हुआ तो 12 अक्तूबर को आंदोलनकारी किसान रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर ट्रेनों का आवागमन रोक कर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। धरना-प्रदर्शन में देवराज, दुष्यंत, भंजन सिंह, राजेंद्र, सतवीर सिंह, मनीष चौहान, नीरज सिंह, कुशलपाल सिंह, फूल सिंह, यादराम सिंह, रमेश , बलजीत सिंह, सतपाल , कृपाल, योजराम सिंह, मक्खन सिंह ,महेंद्र सिंह, कश्मीर चंद, रामकुमार, जग्गाराम, ब्रजपाल सिंह, बाबूराम सैनी, बलवंत सिंह, रनजीत सिंह,राजेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed