{"_id":"5b98120f867a557e84648f85","slug":"11536692751-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशक तालाब से जल्द हटेंगे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशक तालाब से जल्द हटेंगे अवैध कब्जे
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। कांठ रोड पर कुशक तालाब से अवैध कब्जा हटवाने को उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका और राजस्व विभाग को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। तालाब को कब्जामुुक्त कराकर आख्या देने को कहा है। तालाब से अवैध कब्जे हटवाने की मांग चेयरमैन शशि जैन ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर की थी। शासन के निर्देशों के बाद अब जाकर प्रशासन हरकत में आया है।
कुशक तालाब पर अवैध कब्जे को शहर में जलभराव की प्रमुख वजह बताते हुए चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। तालाब को कब्जा मुक्त कराकर इसे पुनर्जीवित कराने की मांग चेयरमैन ने की थी। कहा है कि तालाब पर अवैध कब्जे के कारण मोहल्ला मंडी चोब, कोतवाली रोड, आजाद रोड, छेबड़ा मार्ग सहित शहर के अधिकांश हिस्सों में बरसात के मौसम में जलभराव की भयंकर समस्या का लोगों को सामना करना पड़ता है। तालाब से अवैध कब्जा हटवाने को कई बार प्रयास किए गए लेकिन भूमाफियाओं के आगे सारे प्रयास नाकाम रहे। इसके चलते अब तक आधे से ज्यादा तालाब पर कब्जा कर लिया गया है। एसडीएम ने राजस्व विभाग और नगर पालिका को संयुक्त कार्रवाई कर तालाब को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।