{"_id":"5b5632864f1c1bab7d8b4615","slug":"11532375686-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची से नाम कटवाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची से नाम कटवाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में लोगों से जमकर अवैध वसूली की जा रही है। सूची में शामिल पात्र लोगों के घर जाकर अवैध वसूली करने वाले दलालों का लोगों को इतना डर है कि उनके बारे में जानकारी देने तक से कतरा रहे हैं। योजना की पात्रता सूची में शामिल लोगों को दलालों ने सूची से नाम कटवाने का डर दिखकर कुछ लोगों से तो उनकी पासबुक ही जमा करा ली गई हैं। ताकि योजना का धन खाते में आते ही दलाल पहले अपनी तय रकम खाते से निकाल सकें।
प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल पात्र लोगों की क्रास चेकिंग चल रही है। नगर पालिका के कर्मचारी पात्रों के घर जाकर क्रास चेकिंग कर रहे हैं। इसमें सूची से नाम काटने का डर दिखाकर लोगों से 10 से 15 हजार रुपये की वसूली की बात भी सामने आई है। इसलिए लोग पालिका के कर्मचारियों को जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इससे पहले की जांच में कुछ लोग आए थे और सूची से नाम कटवाने की धमकी देकर उनसे वसूली की गई। सवाल उठता है कि पात्रों की बेहद गोपनीय सूची पहले से किन लोगों के पास थी। मालूम हो कि योजना के तहत पात्र लोगों को ढाई लाख रुपये आवास बनवाने के लिए उनके खातों में भेजे जाने हैं।
प्राइवेट कर्मचारियों का बोलबाला
अमरोहा। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल पात्र लोगों की अंतिम दौर की जांच डीएम के आदेश पर नगर पालिका के कर्मचारी कर रहे हैं। दरअसल घर-घर जाकर जांच करने का ठेका प्राइवेट कंपनी के पास है। जांच के बाद लोगों की पात्रता पर अंतिम निर्णय लेकर सूची भेजने का काम भी प्राइवेट कंपनी को ही मिला हुआ है। उधर डूडा कार्यालय में भी परियोजना अधिकारी के अलावा सभी प्राइवेट कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। योजना की सूची डूडा कार्यालय के पास होती है। सूची में शामिल पात्रों की जानकारी बेहद गोपनीय रखी जाती है। ऐसे में जाहिर तौर पर प्राइवेट कर्मचारियों की अवैध वसूली में संलिप्तता हो सकती है।
विज्ञापन
शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे
अमरोहा। डूडा के परियोजना अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि क्रास चेकिंग के लिए नगर पालिका को पात्रों की सूची भेजी गई है। पात्रों से अवैध वसूली की शिकायत मिलेगी तो कार्रवायी की जाएगी।