{"_id":"5b48fc3c4f1c1b4a748b47f4","slug":"11531509820-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारकर अमान्य स्कूल बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारकर अमान्य स्कूल बंद कराया
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी की टीम द्वारा कोतवाली देहात क्षेत्र के अमान्य स्कूलों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक स्कूल के प्रबंधक को नोटिस देकर तत्काल प्रभाव से स्कूल बंद करा दिया गया, जबकि छापामारी के दौरान एक अमान्य स्कूल बंद पाया गया।
शुक्रवार की सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी देशराज वत्स, एनपीआरसी राजेश कुमार, सोनेंद्र कुमार, हिमांशु राजपूत तथा नायब तहसीलदार राजीव यादव के साथ गांव भूरापुर में स्थित लक्की मानव पब्लिक स्कूल में छापे मारे। स्कूल की मान्यता संबंधी कागजातों की जांच में स्कूल बिना मान्यता के कक्षा एक से आठ तक चलता पाया गया। खंड शिक्षाधिकारी व नायब तहसीलदार ने स्कूल प्रंबधक को नोटिस देकर स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। छापेमार कार्रवाई में गांव भूरापुर का ही अमान्य आरबीडी इंटरनेशनल अकादमी स्कूल मौके पर बंद पाया गया। खंड शिक्षाधिकारी ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी अमान्य स्कूल को चलने नहीं दिया जाएगा। छापामार कार्रवाई बराबर जारी रहेगी।