फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ओमवेश के आम खाओ सम्मेलन में उमड़े दिग्गज

ओमवेश के आम खाओ सम्मेलन में उमड़े दिग्गज

Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
ओमवेश के आम खाओ सम्मेलन में उमड़े दिग्गज
भाजपा पर समाज को बांटकर राजनीति करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

गंज दारानगर (बिजनौर)। पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश की ओर से बुलाए आम खाओ, दूध पियो सम्मेलन में सपा और रालोद के दिग्गज नेताओं की भीड़ जुटी। भाजपा को समाज को बांटने वाली पार्टी बताया गया।
स्वामी इंद्रदेव सरस्वती मेमोरियल विद्यापीठ चैरिटेबल केवलानंद आश्रम गंज के विशाल प्रांगण में आम खाओ दूध पियो और बेटी बचाओ, शराब बंदी राष्ट्र सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को रोचक बनाने के साथ भीड़ को बांधने के लिए कुलदीप आर्य, कुलदीप विद्यार्थी भजनोपदेशक अपनी मंडली के साथ मौजूद रहे। सम्मेलन में आ रही जनता और नेताओं का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। स्वामी ओमवेश ने सम्मेलन के जरिये अपनी ताकत और क्षेत्र में पकड़ का एहसास कराया। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव राहुल चौधरी ने कहा कि भाजपा लोगों को बांटने का काम करती है। पूर्व सांसद यशवीर सिंह ने कहा स्वामी ओमवेश ने पुरानी परंपराओं को अभी भी जिंदा रखा है। सपा के वरिष्ठ नेता शेख सुलेमान ने ओमवेश को संघर्षशील नेता बताया। पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान ने कहा कि भाजपा हवाई वादे करने में माहिर है। गरीब लोगों की इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शराब बंदी संघर्ष समिति हरियाणा के अध्यक्ष स्वामी रामदेश और संचालन स्वामी ओमवेश ने किया। कार्यक्रम में स्वामी राजनाथ हरियाणा, पूर्व मंत्री मूलचंद सिंह चौहान, शेख सुलेमान, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, अखलाक सिंह उर्फ पप्पू, शेरकोट के पूर्व चेयरमैन कमरुल हसन, राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव राहुल चौधरी, पूर्व मंत्री मनोज पारस, ब्रजवीर सिंह, राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ से पूनम चौधरी, वीरेंद्र राणा, खुर्शीद अहमद, आदित्य वीर सिंह, महफूज सागर, छात्र नेता आयुष तोमर, कुलदीप विद्यार्थी, कल्याण सिंह महाशय, डॉ. दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed