{"_id":"5b4513b34f1c1b18308b5807","slug":"11531253683-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा ने एक दिन में बकाएदारों से वसूले ढाई लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा ने एक दिन में बकाएदारों से वसूले ढाई लाख
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। गृह कर व जलकर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर पालिका ने कार्रवाई तेज कर दी है। नगर क्षेत्र में 250 से ज्यादा बड़े बकाएदारों की सूचि बनाकर अब तक 28 लाख रुपये की आरसी जारी की है। जबकि एक करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया गृह कर व जलकर की वसूली के लिए कर अधीक्षक के नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं।
बकाएदारों की सूची बनाकर वसूली करने को पालिका ने कमर कस ली है। गृहकर व जलकर के 250 से ज्यादा बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर पालिका ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत 28 बड़े बकाएदारों को आरसी जारी की गई है। इसी के तहत मंगलवार को दो लाख रुपये से ज्यादा के एक बकाएदार से वसूली की गई। गृह कर व जल कर की वसूली में तेजी लाने के लिए कर अधीक्षक मोहम्मद सुहैल के नेतृत्व मेें तीन टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक कर निरीक्षक के अलावा चार कर अमीन और चार सहायकों को शामिल किया गया है। जो कि रोजाना बकाएदारों से वसूली के अलावा कर निर्धारण का काम करेंगे। एसडीएम व नगर पालिका परिषद के प्रभारी अधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि गृह कर व जल कर वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। जो लोग समय पर शुल्क जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।