फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एनएसएस विद्यार्थियों की संगोष्ठी और रैली आयोजित

एनएसएस विद्यार्थियों की संगोष्ठी और रैली आयोजित

Wed, 07 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस विद्यार्थियों की संगोष्ठी और रैली आयोजित
नजीबाबाद (बिजनौर)। साहू जैन कॉलेज के एनएसएस विद्यार्थियों और रमा जैन कन्या महाविद्यालय की एनएसएस विद्यार्थियों को कौशल विकास और आपदा प्रबंधन सहित उद्यमिता विकास की जानकारी की दी गई।
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज छात्रा इकाई की एनएसएस प्रभारी डॉ. शुभा माहेश्वरी के निर्देशन में एनएसएस छात्राओं ने चौथा दिन उद्यमिता और अभिप्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके मित्तल, समाज शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. बलराम सिंह ने विद्यार्थियों को उद्यमिता और कौशल विकास की जानकारी दी। पीएनबी के पूर्व प्रबंधक उत्तम रस्तौगी, डॉ. हरविंदर सिंह, डॉ. जैगम, डॉ. दीपक त्रिपाठी, डॉ. शैलेंद्र पाल सहित अनेक शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज की छात्र इकाई प्रभारी डॉ. पीपी विश्वकर्मा के निर्देशन में एनएसएस विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। एनएसएस प्रभारी ने स्वयं सेवकों को योगाभ्यास, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अरुण देव जायसवाल, डॉ. शैलेंद्र कुमार ने एनएसएस विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से मो. अली, सोनू, पुष्पेंद्र, मो.रफी, विनीत कुमार, दीपक, विकुल ने समाजसेवा और राष्ट्र उत्थान के प्रति एनएसएस विद्यार्थियों को जागरूक किया। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की एनएसएस प्रभारी डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, निदेशक डॉ. केसी मठपाल के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली के साथ मलिन बस्ती टीला क्षेत्र के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। एनएसएस शिविर में रफत, साधना, फारीना, दीक्षा, संजू, पूनम, शिवांगी, स्वाती ने भाग लिया। डॉ. इंदु लाहोटी, डॉ. सविता वर्मा, डॉ. मृदुला त्यागी, डॉ. भावना अरोड़ा, शिवाली चौहान, डॉ. रत्ना गर्ग, डॉ. नीतू तिवारी, अंकुर अग्रवाल, रेनू राजपूत, अर्चना सिंघल, डॉ. नेहा गौड़, डॉ. राखी अग्रवाल, निशा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सेवाभाव के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed