{"_id":"59fa1bdf4f1c1b71548ba355","slug":"11509563359-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 22 के मतदाताओं ने की बूथ हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 22 के मतदाताओं ने की बूथ हटवाने की मांग
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मस्थल से हटाया जाए मतदेयस्थल
बिजनौर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 के मतदाताओं ने डीएम कार्यालय को ज्ञापन भेजकर धर्मस्थल से बूथ हटवाने की मांग की है। वार्ड निवासी फरीद, हनीफ, शफीक, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद अय्यूब, मोहम्मद वकील, शुऐब आदि का कहना है कि चुनाव आयोग के साफ दिशा निर्देश हैं कि धर्मस्थल में कोई भी बूथ नहीं बनाया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने वार्ड 22 का बूथ रविदास मंदिर में बना दिया है। वार्ड के मुस्लिम मतदाताओं का कहना है कि रविदास मंदिर की पवित्रता बनी रहनी चाहिए, इसके लिए वहां से बूथ हटाना जरूरी है। वार्डवासियों का कहना है कि बूथ का रविदास मंदिर से हटाकर पुराना तहसील भवन या मोहल्ला चौधरिया स्थित रणविजय भान सिंह इंटर कॉलेज में स्थापित किया जाए।