{"_id":"59c168b54f1c1b1f688b571b","slug":"11505847477-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को साफ रखने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को साफ रखने की शपथ दिलाई
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर को साफ रखने की शपथ दिलाई
बिजनौर।
स्वच्छ भारत मिशन व नमामि गंगे योजना के तहत एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं व प्रबुद्ध नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
एडीएम प्रशासन ने कहा कि जिले को आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन की उपलब्धता की चर्चा की गई। एडीएम प्रशासन ने बताया कि शहर के गणमान्य लोगों को साथ लेकर शहर को साफ रखने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेफ्टिज टैंक से निकलने वाले मल से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इसका निस्तारण वैज्ञानिक विधि से होना चाहिए। इसके लिए ट्रीटमेंट बनाने को जगह चिह्नित की जाएगी। ईओ इंद्रपाल सिंह ने कहा कि नागरिक शहर को साफ रखने में सहयोग दें। कोई भी कूड़ा नालियों में न डाले। इस दौरान टास्क फोर्स टीम में शामिल जल कल अभियंता अजय गौतम, डा.सूर्यमणि रघुवंशी, कपिल थापन, राकेश शर्मा, मुनीश त्यागी, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।