फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएवी कॉलेज में जमकर हुआ हंगामा

डीएवी कॉलेज में जमकर हुआ हंगामा

Fri, 01 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में जमकर हुआ हंगामा
बिजनौर। डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य व पूर्व प्रधानाचार्य के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कॉलेज में बढ़ते हंगामे में कॉलेज का स्टाफ भी भौचक्का रह गया। पूर्व प्रधानाचार्य पर जबरन स्कूल के बच्चों की छुट्टी करने और प्रधानाचार्य को जान की धमकी के विरोध में कॉलेज के शिक्षकों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना दिया। शिक्षकों ने पूर्व प्रधानाचार्य व उनके भतीजे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामला उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों में जमकर तनातनी हुई। आरोप है कि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुबोध चंद्र शर्मा अपने भतीजे के साथ कॉलेज में पहुंचे और प्रधानाचार्य के कक्ष में घुस कर उनके साथ जमकर नोकझाेंक की। बाद में कॉलेज की घंटी बजा कर बच्चों की छुट्टी कर दी। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने पूर्व प्रधानाचार्य पर कॉलेज के शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कॉलेज में हुए हंगामे के बाद प्रधानाचार्य व कॉलेज के शिक्षकों ने डीएवी इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना दिया। धरनास्थल पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानाचार्य पर सैलरी भुगतान के नाम पर अवैध वसूली करने, चयन वेतन मान, प्रोन्नत वेतनमान नहीं लगाने, कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य व उनके भतीजे के कॉलेज में घुसने पर रोक लगाने की मांग की। कॉलेज के बच्चों की जबरन छुट्टी किए जाने पर शिक्षकों ने चिंता जताई। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर सिंह, अटेवा के प्रांतीय संगठन मंत्री चंद्रहास, भोला नाथ, विजय पाल सिंह, राजकुमार सिंह, विजय यादव, लवलेश शर्मा आदि ने कॉलेज में हुए हंगामे के लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मामले को पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी को भी अवगत करा दिया गया है। दूसरी ओर, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुबोध चंद्र शर्मा ने कॉलेज में हुए घटना पर चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed