{"_id":"5cdc5890bdec2206fe060ee3","slug":"111557944464-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, दूसरा घायल
बाइक से मंडावर से गांव जा रहे थे युवक, रानीपुर और रतनपुर के बीच हुआ हादसा
मंडावर। किसी वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी राहुल कुमार (18) पुत्र मनोज कुमार और इसी गांव का धर्मवीर उर्फ कलवा (20) पुत्र मुखराम बाइक से मंडावर से घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बाइक रानीपुर और रतनपुर के बीच पहुंची तो अचानक सामने से आ रहे किसी वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। राहुल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार बाइक धर्मवीर की थी और बाइक राहुल चला रहा था। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि हेलमेट पहने होता तो शायद राहुल की जान बच सकती थी। परिजनों के अनुसार धर्मवीर विवाहित है, जबकि राहुल की शादी नहीं हुई थी। राहुल की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
कार पुलिया पर चढ़ी
अफजलगढ । बुधवार की शाम भूतपुरी जसपुर मार्ग गांव न्यादरी की पुलिया पर कार चलानी सीख रहे एक युवक से कार अनियंत्रित होकर पुलिया पर चढ़ गई जिससे पुलिया की रेलिंग टूट गई वही कार चालक बाल बाल बच गया। गांव अभ्यराजपुर निवासी जाहिद नई कार से अपनी रिस्तेदारी सुआवाला आया था। दोपहर बाद कार लेकर घर वापस लौट रहा था। अचानक कार अनियंत्रित होकर न्यादरी गांव की पुलिया पर रेलिंग तोड़ते हुए पुलिया पर जाकर लटक गई। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने कार चालक को बाहर निकाला। कार के एयरबैग खुलने से कार चालक बाल-बाल बच गया वही कार आगे की ओर से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक कार चलानी सीख रहा था।