फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के चयन पर विचार विमर्श

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के चयन पर विचार विमर्श

Wed, 27 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के चयन पर विचार विमर्श
प्रत्याशी के चयन पर विचार विमर्श
विज्ञापन

शेरकोट। भाजपा नगीना लोकसभा विस्तारक ने नगर में पहुंचकर भाजपाइयों व पदाधिकारियों संग परिचय बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव व नगीना लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर विचार विमर्श किया। भाजपा के अलग अलग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व भाजपाई उपस्थित रहे। बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक अंकुर जैन के आवास पर आयोजित परिचय बैठक में नगीना लोकसभा विस्तारक ललित विश्नोई का फूलमालाओं से स्वागत किया। ललित विश्नोई ने आगामी लोकसभा चुनाव व नगीना लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर गहन विचार विमर्श करते हुए सभी से लोकसभा चुनाव में जुटने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। जनता को योजनाओं से लाभांवित कर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाए। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक अंकुर जैन, बीजेपी नगराध्यक्ष परशुराम सैनी, महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष अनामिका जैन, धर्मेंद्र जैन, रश्मि जैन, रेशु रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed