फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

Sat, 09 Feb 2019 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
विज्ञापन

अफजलगढ़। कंटेनर की चपेट में आकर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सवेरे लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अफजलगढ़ से धामपुर जा रही थी। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर सेंट मेरी स्कूल के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से आ रहे कंटेनर की साइड लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चालक गुड्डू चोटिल हो गया। जिसे उपचार के लिए राहगीरों की मदद से निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि दुर्घटना के समय सड़क पर हमेशा की तरह वाहनों का आवागमन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस का कहन है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है, जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed