{"_id":"5c59dd8dbdec224c0b489414","slug":"111549393293-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की तहसील में तालाबंदी छठे दिन भी जारी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की तहसील में तालाबंदी छठे दिन भी जारी रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भाकियू की तहसील में तालाबंदी जारी
चांदपुर। भाकियू की बकाया गन्ना भुगतान को लेकर तहसील में चल रही तालाबंदी छठे दिन भी जारी रही। बिजनौर में प्रशासन द्वारा किसानों पर किए लाठीचार्ज की घोर निंदा की गई।
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भाकियू का तहसील पर पिछले 36 दिन से धरना चल रहा है। शासन-प्रशासन द्वारा किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से आक्रोशित किसानों ने तहसील में तालाबंदी कर दी थी। मंगलवार को चौधरी अशोक कुमार की अध्यक्षता व ब्लाक सचिव खुशपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने सोमवार को बिजनौर कलक्ट्रेट में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक चीनी मिल किसानों का गन्ना भुगतान नहीं करती किसानों का तहसील पर धरना जारी रहेगा। धरने पर चौधरी कुलदीप सिंह, लुधियान सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामस्वरूप सिंह, चंद्रपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, ऋषिपाल सिंह, सोमदत्त, परम सिंह, सुभाष, रामपाल सिंह, सीताराम, भूपेंद्र, अनुज, सतपाल, सूरज, वीर सिंह, अशोक प्रधान, कुलदीप, विजय सिंह, हुकुम सिंह, जोगराज सिंह, चरन सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।