{"_id":"5c3f7465bdec22735e2d3ed9","slug":"111547662437-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंद कराने आए अफसरों का व्यापारियों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंद कराने आए अफसरों का व्यापारियों ने किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। साप्ताहिक बंदी पर बाजार बंद करने आए एसडीएम व सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह का व्यापारियों ने घेराव किया। व्यापारियों ने बड़े शोरूम व पैठ बाजार बंद न करने का आरोप लगाया। विरोध बढ़ता देख अधिकारी बैरंग ही लौट गए।
डीएम ने साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित किए हैं। जिला मुख्यालय पर बुधवार का दिन व्यापार बंदी के लिए निर्धारित किया गया है। बुधवार को बाजार रोज की तरह खुला रहा तो एसडीएम बृजेश कुमार व सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह बाजार में दुकानें बंद कराने निकले। उन्होंने मुख्य बाजार को बंद भी करा दिया। इसका पता चलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल युवा के जिलाध्यक्ष विनीत शर्मा समेत तमाम व्यापारी मुख्य बाजार में पहुंच गए। कहा कि मॉल व बड़ी कंपनियों के शोरूम को बंद नहीं कराया जा रहा और न ही अवैध तरीके से लगने वाले साप्ताहिक पैठ पर कोई कार्रवाई हो रही है। केवल व्यापारियों का ही उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि सभी पर एक सा नियम लागू होना चाहिए। एसडीएम ने इस संबंध में आला अफसरों के साथ व्यापारियों की बैठक कराने का आश्वासन दिया और चले गए। एसडीएम के जाने के बाद व्यापारियों ने फिर से बाजार खोल लिया।