फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

Thu, 11 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
ढांग में दबकर किशोर की मौत, दो घायल
विज्ञापन

हरेवली। बच्चा घर लेपने के लिए खाई से मिट्टी लेने गए चौदह वर्षीय किशोर की ढांग के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि दो किशोर घायल हो गए। मौके पर मौजूद किशोरों द्वारा शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने ढांग के नीचे दबे किशोरों को बाहर निकाला। जब तक एक किशोर की मौत हो चुकी थी। दो किशोरों को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक किशोर की पैर की हड्डी टूट गई। मृत किशोर के परिवार में घटना से कोहराम है।

ग्राम शहजादपुर निवासी फरमान 14 वर्ष पुत्र इकबाल, फैजान 11 वर्ष पुत्र इकबाल, आफताब 16 पुत्र अकबर, आदिल 12 वर्ष तथा जीशान 13 वर्ष बुधवार को परिजनों के कहने पर कच्चा घर लेपने के लिए गांव के नजदीक एक खाई से मिट्टी लेने के लिए गए थे। इस दौरान फरमान, फैजान और आफताब मिट्टी की खुुदाई कर रहे थे। जबकि आदिल और जीशान एक तरफ खड़े थे। खुदाई के दौरान मिट्टी की ढांग फरमान, फैजान और अफताब के ऊपर गिर गई। इसके नीचे दबकर फरमान की मौके पर ही मौत हो गई। तबकि फैजान व आफताब गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इस दौरान आदिल व जीशान के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी की ढांग काटकर तीनों को बाहर निकाला। गंभीर चोट के कारण फरमान की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में अन्य दो घायल किशोरों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में आफताब के पैर की हड्डी टूट गई। नाबालिग बेटे की मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने दुपहर बाद शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया। उधर, एसओ पंकज तोमर ने घटना संज्ञान में होने की बात कहते हुए तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed