फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   केंद्र और प्रदेश की सरकार अल्पसंख्यकों की हमदर्द

केंद्र और प्रदेश की सरकार अल्पसंख्यकों की हमदर्द

Tue, 11 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश की सरकार अल्पसंख्यकों की हमदर्द
अमरोहा। अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सैयद गयुरुल हसन रिजवी ने केंद्र और प्रदेश की सरकार को अल्पसंख्यकों की हमदर्द बताया है। सरकार अल्पसंख्यकों के हितों को ध्यान रखकर योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ बिचौलियों की बजाय हकदारों को मिल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के मोहल्ला लकड़ा स्थित अलबारी दवाखाना में हकीम सैयद हुसैन नकवी के आवास पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सैयद गयुरुल हसन का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। अगर अधिकारी योजनाओं का लाभ देने में परेशान करते हैं तो इसकी सीधी शिकायत आयोग से करें। एनजीओ के माध्यम से भी कई योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। सरकार अल्पसंख्यकों की हितैषी है। हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हकीम सैयद हुसैन नकवी ने चेयरमैन सैयद गयुरुल हसन रिजवी को फखरे हिंद अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के उपरांत चेयरमैन ने दरगाह शाह विलायत पहुंचकर चादरपोशी कर दुआ मांगी। इस दौरान अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी के सदर हसन शुजा नकवी, हाजी खुर्शीद अनवर, पालिकाअध्यक्ष पति अतुल कुमार जैन, अमीर हैदर, अता अब्बास, मोनू यादव, प्रोफेसर नाशिर नकवी, गौरव श्रीमाली, राजकमल यादव, तसनीम मुज्तबा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed