{"_id":"5b6b30414f1c1b9d3e8b5ca4","slug":"111533751361-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया
कासमपुरगढ़ी। उपचुनाव के लिए ग्राम वाजिदपुर में ग्राम प्रधान पद के चार उम्मीदवारों ने नामांकन कराए। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों के बारह रिक्त पदों पर केवल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। आरओ सुनील डबराल ने बताया कि ग्राम वाजिदपुर मेेें चार माह पूर्व दुर्घटना में प्रधान की मृत्यु हो गई थी। प्रधान पद के लिए रीना देवी, जसविंदर, परम सिंह, सुमन देवी ने नामांकन दाखिल किये। कुआंखेड़ा ग्राम में तीन पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। तीनों पद एससी के लिए आरक्षित हैं। लेकिन गांव में कोई अनुसूचित न होने के कारण किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। गांव रसूलपुर आबाद में दो रिक्त पद पर केवल एक ही ने नामांकन कराया। वार्ड नं 11 से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके अलावा सलावतनगर, आलमपुर गांवड़ी, शेरगढ़, दहलावाला, नारायणवाला, जोगीपुरा, मेघपुर से केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ है।