फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जाटों को धोखा दे रही केंद्र सरकार, जगतवीर

जाटों को धोखा दे रही केंद्र सरकार, जगतवीर

Tue, 24 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
जाटों को धोखा दे रही केंद्र सरकार, जगतवीर
अमरोहा। केंद्र सरकार जाटों को धोखा दे रही है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से बिरादरी में रोष व्याप्त है। यह बातें अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष जगतवीर सिरोही ने बंबूगढ़ स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति अमरोहा के चेयरमैन भगत सिंह उर्फ बाबी के आवास पर बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुुए कहा कि आरक्षण जाटों का अधिकार है, इसलिए उसे हासिल किया जाएगा। केंद्र सरकार ने जाटों के साथ धोखा किया है। अदालत द्वारा आरक्षण खत्म होने पर केंद्र सरकार ने पीआईएल दाखिल करने का आश्वासन तो दिया। लेकिन इस संबंध में सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई। जाट आरक्षण की मांग को फिर से बुलंद करेंगा। केंद्र सहित अन्य कई राज्यों में जाटों के आरक्षण दिलाने की मांग की जाएगी। उन्होंने जाटों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर देशभर के जाटों को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में हुए आंदोलन के दौरान जाटों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, भारत सिंह, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, सोनू सिंह, अरविंद, भगत सिंह, अरुण चौधरी, सतवीर सिंह, मनोज कुमार, सचिन चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed