{"_id":"5b48fc4e4f1c1b4d748b47b4","slug":"111531509838-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की ओर से निकाली गई जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की ओर से निकाली गई जागरुकता रैली
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को ‘हम दो, हमारे दो’ का संदेश दिया गया। साथ ही जिले की जनता से एक सार्थक कल की शुरुआत, परिवार नियोजन के साथ चलने की अपील की गई। रैली में जीआईसी एवं जीजीआईसी, बिजनौर के बच्चे शामिल रहे।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट से शुरू हुई रैली को डीएम अटल कुमार राय, सीएमओ राकेश कुमार मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलक्ट्रेट से शुरू होकर सीएमओ कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि देश को विकसित करने में सबसे बड़ी बाधक मानी जाती है। सभी को समय के हिसाब से चलना चाहिए। जिले के लोगों को ‘हम दो, हमारे दो’ वाले फार्मूले पर चलकर जनसंख्या नियंत्रण करने में सहयोग देना चाहिए। शासन की ओर से परिवार नियोजन के बहुत से साधन चलाए जा रहे हैं। लोगों को उन्हें अपनाकर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए। सीएमओ ने कहा कि हमारा जनसंख्या के हिसाब से विश्व में दूसरे नंबर है। अगर भारत की प्रजनन दर इसी हिसाब से रही तो वह दिन दूर नहीं रहेगा जब देश की जनसंख्या दुनिया में प्रथम स्थान पर रहेगी। सभी दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग कर जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए प्रयास करना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े के नोडल अफसर रोहताश कुमार ने बताया कि पुरुष नसबंदी कराने में बिल्कुल भी रुचि नहीं ले रहे हैं, जो बेहद ही चिंता का विषय है। पुरुष और महिला दोनों को ही अपनी जिम्मेदारी समझकर परिवार नसबंदी एवं परिवार नियोजन के अन्य साधनों को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, नीरज कुमार, शहवाज, शुभम शर्मा, विनोद कुमार रावत, महिपाल सिंह, दिनेश कुमार, राजकुमार सक्सेना, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।