फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कश्मीर की घटना से सिख समाज में रोष

कश्मीर की घटना से सिख समाज में रोष

Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर की घटना से सिख समाज में रोष
कश्मीर की घटना से सिख समाज में रोष
विज्ञापन

नगीना। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कश्मीर की मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सिख छात्रा को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित करने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

नगीना में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर तले नगर के सिख समाज के लोगों ने बुधवार को तहसीलदार देवेंद्र पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि कश्मीर की मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली पुलवामा कश्मीर की सिख छात्रा को जबरदस्ती नवाज पढ़ने और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा गया। छात्रा के इनकार करने पर दो छात्रों ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके पिता ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और कुलपति से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के डांटने पर एसएचओ ने छात्रा के पिता को दी गई एफआईआर की मूल प्रति जबरन वापस मंगा ली। इस घटना से सिख समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने राष्ट्रपति से दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी, एसपी, कोतवाल समेत सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान कमेटी के संरक्षक गोरखनाथ खन्ना, सरदार दर्शन सिंह मल्होत्रा, अध्यक्ष सरदार गुरदयाल सिंह, सचिव सरदार योधवीर सिंह, सरदार केवल सिंह, सरदार अमीर सिंह, कन्हैया सिंह, सुरजीत कौर, अजित सिंह, सरोज बाला, चंद्रपाल सिंह, इंदू कौर, सुरेंद्र कौर, अजित कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed