{"_id":"5b465ad64f1c1bba248b5dc3","slug":"111531337430-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अमीन करेंगे आवेदन पत्रों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अमीन करेंगे आवेदन पत्रों का सत्यापन
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब राजस्व निरीक्षक करेंगे आवेदन पत्रों का सत्यापन
बिजनौर। लेखपालों की हड़ताल विद्यार्थियों के लिए सिरदर्द बनने वाली है। तहसीलों में प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदनों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेखपालों की हड़ताल होने से विद्यार्थियों को समय से प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। अब जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों को समय से प्रमाण पत्र देने के लिए सत्यापन कार्यों में राजस्व निरीक्षकों को लगाया है।
लेखपाल अनेक मांगों को लेकर 26 जून से आंदोलन कर रहे हैं। तीन जुलाई से उन्होंने हड़ताल करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया है। तहसीलों में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन ऑनलाइन आते हैं। लेखपाल इन आवेदनों का सत्यापन करके रिपोर्ट प्रेषित करते हैं। सत्यापन करने के बाद आवेदन के 20 दिन के अंदर यह प्रमाणपत्र ऑन लाइन ही दिए जाते हैं। लेखपालों की हड़ताल के दौरान भी काफी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। बिजनौर तहसील में ही पिछले एक सप्ताह में निवास प्रमाण पत्र के 386, जाति के 794, आय के 481 आवेदन आए हैं। हालांकि अभी तक लेखपालों की हड़ताल से आवेदन करने वालों ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। बिजनौर तहसील में निवास के नौ, जाति, आय के 16-16 आवेदनों को 20 दिन से अधिक समय हुआ है। लेकिन अगर आवेदनों पर रिपोर्ट लगाने काम जल्दी शुरू न हुआ तो आगे चलकर दिक्कत होगी। सदर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह के अनुसार राजस्व निरीक्षकों को आवेदन पत्रों के सत्यापन में लगाया जा रहा है। प्रमाण पत्र समय से उपलब्ध कराए जाएंगे।