{"_id":"5b43b4ee4f1c1bba248b56d7","slug":"111531163886-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान आवंटन में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान आवंटन में धांधली का आरोप
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। गांव नारायणपुर के लोगों ने राशन की दुकान आवंटन प्रक्रिया में धांधली पर तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राशन की दुकान चयन प्रक्रिया में अधिकारियों पर एक पक्ष से मिलने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोरम पूरा न होनेेे के बावजूद एक पक्ष को दी राशन की दुकान की प्रक्रिया रद्द करने की मांग की।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर के ग्रामीण सोमवार को तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर राशन की दुकान वितरण की प्रक्रिया में धांधली की शिकायत की। एसडीएम से मिले ग्रामीणों मो इस्हाक, आशिया, अबरार, गुलफाम वसीम, रूबीना, रजिया, राशिश, रेहाना, खातून, इमरान आदि का आरोप था कि रविवार को राशन की दुुकान के आवंटन के लिए एडीओ, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान की उपस्थिति में खुली बैठक बुलाई गई। दुुकान के दावेदार आशिया की अचानक तबीयत खराब हो गई। राशन दुकान का चयन करने वाली टीम ने आशिया की अनुपस्थिति में गलत ढंग से राशन की दुकान के लिए एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए शरीम अहमद के पक्ष में कर दी। खुली बैठक में कोरम पूरा हुए बिना राशन की दुकान का आवंटन शमीम अहमद के पक्ष में कर दिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
पहले भी कोरम पूरा न होने पर आवंटन किया गया था निरस्त
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पूर्व खुली बैठक में आशिया के पक्ष में राशन की दुकान का आवंटन किया गया था, जिसे चयनकर्ताओं और ग्राम पंचायत ने कोरम पूरा न होने की बात कह कर आवंटन निरस्त कर दिया था। इस बार भी कोरम पूरा नहीं हुआ। साथ ही दुकान का आवेदन करने वाली शाजिया भी बीमारी की वजह से उपस्थित नहीं थी। फिर भी चयनकर्ताओं ने अधिक ग्रामीण शमीम के पक्ष में होने की बात कहते हुए राशन की दुकान का आवंटन शमीम के नाम होने का प्रस्ताव पास कर दिया।