{"_id":"5b425f044f1c1b05278b5459","slug":"111531076356-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया गन्ना खरीद केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया गन्ना खरीद केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया गन्ना खरीद केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू
बिजनौर। जिले में नया गन्ना केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है । नया कें द्र गन्ना सप्लाई कम से कम एक लाख क्विंटल होने पर ही खुल सकेगा । किसानों से तय समय सीमा में गन्ना समिति बोर्ड से पास किया प्रस्ताव भेजने को कहा गया है ।भाकियू ने गन्ना केंद्र खोलने के मामलों को समय से निपटाने की मांग की है ।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार नए गन्ना खरीद केंद्र खोलने व पुराना तोड़कर विभाजन किए जाने का फैसला शासन से होता है । नया गन्ना केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है ।किसान परेशानी से बचने के लिए समय से प्रस्ताव भिजवाएं । गन्ना समिति द्वारा प्रस्ताव भेजने की आखिरी तारीख 30 अगस्त है । गन्ना सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती के मुताबिक नया गन्ना केंद्र खोलने के लिए संबंधित गांवों के किसानों का प्रस्ताव पास होना चाहिए । राजस्व गांव में सेंटर लगाने के लिए जमीन उपलब्ध हो । किसानों को क्षेत्र के शुगर मिल का अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना. होगा ।किसान इन अभिलेख के साथ प्रार्थना पत्र समिति को देगा । समिति बोर्ड स्वीकृति के बाद प्रस्ताव जिला गन्ना अधिकारी को भेज देंगे। प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा । गन्ना सुरक्षण की बैठक में अंतिम निणर्य होगा । भाकियू के प्रदेश सचिव रामौतार सिंह के अनुसार सेंटर मामलों को लटकाया नही जाना चाहिए । इन पर फैसला जल्दी होना चाहिए । जिससे किसान समय से गन्ना डाल सके ।