{"_id":"5a79f7564f1c1bff388b6c13","slug":"111517942614-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन को बचाने में यात्रियों से भरी बस हाइवे से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन को बचाने में यात्रियों से भरी बस हाइवे से उतरी
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ (बिजनौर)। तेज गति से आ रही एक स्कूल वैन को बचाने के चक्कर में काशीपुर-नगीना मार्ग पर चलने वाली यात्रियों से भरी प्राइवेट बस हाईवे से नीचे उतरकर झोपड़ी में घुस गई। बस में सवार आधा दर्जन से ज्यादा यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। चोटिल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार दोपहर काशीपुर नगीना मार्ग की प्राइवेट बस यात्रियों को काशीपुर जा रही थी। गांव अंगदपुर के पास अचानक ही प्राइवेट बस के सामने एक तेज गति से आ रही स्कूल वैन आ गई। बस चालक ने स्कूल वैन को बचाने के चक्कर में बस को हाइवे से नीचे उतार दिया। बस तेज गति में होने की वजह से एक झोपड़ी में घुस गई। बस के हाइवे से नीचे उतरने से बस में सवार चांद तारा, कमला देवी, गिरधारी, रेखा रानी सहित आधा दर्जन मामूली रूप से चोटिल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रिलीव कर दिया गया। आरोपी स्कूल वैन चालक बच्चों को गाड़ी से लेकर फरार हो गया। बस चालक ने आरोपी स्कूल वैन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।