{"_id":"5a79f72a4f1c1b8a268b8bab","slug":"111517942570-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग की टीम को पोस मशीन मिली खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग की टीम को पोस मशीन मिली खराब
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में खराब मिली पोस मशीन
बिजनौर। कृषि अधिकारियों को उर्वरक बिक्री केंद्रों पर प्वाइंट आफ सेल मशीन खराब मिली। जिला कृषि अधिकारियों ने दुकानदारों को जमकर हड़काया। खराब मशीन ठीक नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कृषि विभाग की ओर से खराब मशीन ठीक कराने के लिए नगीना में सात फरवरी को कैंप लगेगा।
जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार उन्होंने टीम के साथ नगीना के आधा दर्जन खाद बिक्री की दुकानों पर छापामारी की। उर्वरकों का स्टाक चैक किया गया। कुछ दुकानों पर पीओएस मशीन खराब मिली। दुकानदारों का कहना था कि उन्हें संचालन में तकनीकी परेशानी आ रहा है। कई मशीनों में खराबी देख जिला कृषि अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खराबी की सूचना दुकानदारों को समय से तुरंत विभाग को देनी चाहिए थी। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार नगीना में टाटा केमिकल्स पर सात फरवरी को प्रशिक्षण शिविर है। खराब मशीन वहीं ठीक होंगी।