{"_id":"59bad5de4f1c1b1f688b49f4","slug":"111505416670-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झालू में नहीं रूक रहा डेंगू का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झालू में नहीं रूक रहा डेंगू का कहर
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। झालू में डेंगू व बुखार का कहर रुक नहीं रहा है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों को डेंगू का डंक लग गया है। तीनों को मेरठ के आनंद हास्पिटल में दाखिल कराया गया है।
कस्बा झालू को पिछले एक माह से बुखार और डेेंगू ने जकड़ रखा है। कोई घर ऐसा नहीं बचा जिसमें बुखार से पीड़ित न हो। हर घर में बुरा हाल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के बिजनौर आगमन से पहले एक-दो दिन झालू का दौरा करके अपनी रिपोर्ट अफसरों की दे दी है। रिपोर्ट में टीम ने झालू में डेंगू होने की बात को नकारा है। टीम ने पैथोलॉजी लैब की मरीजों की दी डेंगू की रिपोर्ट को भी गलत बताया है। कस्बा झालू के मोहल्ला महाजनान निवासी राजकुमार अग्रवाल, उनके पुत्र लव अग्रवाल, छोटे भाई नवीन अग्रवाल को डेंगू हो गया है। तीनों को मेरठ के आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में तीनों को डेंगू बताया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों को डेंगू होने से मोहल्ले में खलबली मच गई। लोगों ने अपने घरों के आसपास खुद ही सफाई करनी शुरू की दी है। मच्छरों से बचने के लिए घरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से कीटनाशक दवा का दो-तीन दिन छिड़काव के बाद बंद कर दिया गया है। डेंगू के अलाव बुखार से पीड़ितों का भी बुरा हाल है। सीएमओ डा. राकेश मित्तल के मुताबिक झालू में डेंगू का कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है। झालू में बुखार के रोगी मिल रहे हैं। डेंगू के रोगी मिलने की बात गलत है।