फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धामपुर में भाकियू दो गुटों में टूटी

धामपुर में भाकियू दो गुटों में टूटी

Fri, 21 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में भाकियू दो गुटों में टूटी
धामपुर। धामपुर ब्लाक में भाकियू दो गुट में बंट गई है। भाकियू के नए गुट में वह किसान शामिल हैं जिन्हें कार्यकारिणी फेेरबदल के नाम पर ब्लाक अध्यक्ष चेतन सिंह ने यूनियन से हटाकर इनके स्थान पर नए किसानों को पदों से नवाजा गया है। इस प्रकार से ब्लाक में किसानों का एक गुट घनश्याम सिंह पांडे के नाम से खड़ा हो गया, जबकि एक गुट चेतन सिंह गुट के नाम हो गया।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले धामपुर ब्लाक के भाकियू अध्यक्ष चेतन सिंह ने ब्लाक की कार्यकारिणी में फेरबदल कर अपने गुट के किसानों को पद देकर नवाज दिया है, जिससे ब्लाक की अन्य कार्यकारिणी और सदस्यों में नाराजगी है। इस नाराजगी से खिन्न होकर पदों से हटे पदाधिकारियों ने अपना नया गुट खड़ा कर लिया है। इस नए गुट का नाम घनश्याम गुट रखा गया है। गांव सरकड़ा निवासी घनश्याम सिंह पांडे को इस गुट का ब्लाक अध्यक्ष , गांव अजीतपुरदासी के हरिराज सिंह जाट को ब्लाक महासचिव , मधी के राजेंद्र सिंह को ब्लाक कोषाध्यक्ष व अरुण कुमार को उपाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन


हाईकमान के आदेश पर किया फेरबदल : चेतन सिंह
जब फेरबदल के बाद बने नए गुट के बारे में ब्लाक अध्यक्ष चेतन सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि इस नए गुट के बनने से भाकियू पर कोई असर नहीं पड़ेगा। संविधान के अनुसार तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ऐसे पदाधिकारियों को उनके द्वारा हाईकमान के आदेश पर हटाया गया है। उनका भी तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, पर उनके कार्यकाल में यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने एक बार उनके कार्य को देखते हुए फिर से नामित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसला उनके संज्ञान में नहीं : जिलाध्यक्ष
भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि धामपुर अल्हैपुर ब्लाक के अध्यक्ष चेतन द्वारा यह कहना गलत है कि उनके निर्देश पर भाकियू की कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया है। उनके द्वारा इस मसले पर किसी से कोई बात नहीं हुई है, जो ऐसा कह रहे हैं, वह सरासर गलत है। ऐसा कहने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही उनके द्वारा इस मसले पर बैठक होगी। भाकियू में कोई गुट नहीं रहने दिया जाएगा। सभी किसान है। किसानों का कोई गुट नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed