फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अब घासमंडी में नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार

अब घासमंडी में नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार

Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अब घासमंडी में नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार
भाजपाइयों की शिकायत पर एसडीएम ने दिए ईओ को निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नगीना।
मोहल्ला शाहजहीर घासमंडी में लगने वाला साप्ताहिक शुक्रवार का बाजार अब नहीं लगेगा। इस बाजार पर एसडीएम ने ईओ नगरपालिका को बाजार बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उधर, थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने चेतावनी दी है यदि शुक्रवार को कोई बाजार लगाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा नगीना के नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी, जिला समन्वयक प्रमोद चौहान, जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, अनूप वाल्मीकि, भूरे सिंह, पूर्व नगराध्यक्ष शिवशंकर सक्सेना, भाजपा अल्पसंख्यक नेता रमेश रागी, हाजी निसार आदि एसडीएम उमेश कुमार, सीओ ब्रजपाल सिंह, थाना प्रभारी से मिले और अवैध रूप से लगने वाले शुक्रवार के बाजर को पूर्णत: बंद कराने की मांग की। उनका कहना था कि बाजार लगने के कारण इस मार्ग से होने वाला यातायात शुक्रवार को बिल्कुल बंद हो जाता हैं। इससे नगरवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती है।
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम ने ईओ नगरपालिका को निर्देश दिए हैं कि अवैध रूप से लगने वाले शुक्रवार के बाजार को पूर्णत: बंद कराएं। ईओ ने अपने पत्र में इस बात को पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यह बाजार अवैध रूप से लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed