फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समायोजन को 1050 शिक्षकों ने भरे विकल्प पत्र

समायोजन को 1050 शिक्षकों ने भरे विकल्प पत्र

Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
समायोजन को 1050 शिक्षकों ने भरे विकल्प पत्र
समायोजन के लिए 1050 शिक्षकों ने भरे विकल्प पत्र
विज्ञापन

बिजनौर।
समायोजन के लिए विकल्प पत्र जमा होते ही शिक्षकों की धड़कनें बढ़नी शुरू हो गई हैं। जिले में समायोजन के लिए 1050 शिक्षकों ने विकल्प पत्र भरे हैं। विकल्प पत्रों की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। जांच पूरी होते ही शिक्षकों की समायोजन सूची जारी होगी।
बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक, समायोजन के लिए ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों से विकल्प पत्र भरवा लिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि समायोजन में प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में कम से कम दो शिक्षक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में कम से कम तीन शिक्षक रहेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा भरे गए विकल्प पत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक विद्यालयों में 800 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 250 शिक्षकों ने समायोजन के लिए विकल्प पत्र भरे हैं। समायोजन के लिए प्राथमिक विद्यालयों में 30 बच्चों पर एक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35 बच्चों पर एक शिक्षक रखने के शासन के आदेश हैं। जिले के बीआरसी पर पिछले चार दिन से विकल्प पत्र भरने का काम चल रहा था।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि विकल्प पत्रों की जांच पूरी होने के बाद जल्द ही समायोजन की सूची जारी कर दी जाएगी। जो शिक्षक व शिक्षिकाएं समायोजन के दायरे में आ रहे हैं, उनकी धड़कनें बढ़ने लगी हैं। ब्लॉक हल्दौर व मोहम्मदपुर देवमल के आसपास के विद्यालयों में शिक्षकों की भरमार है। इन विकास क्षेत्रों में एक-एक स्कूल से दो से तीन शिक्षकों का नाम समायोजन के दायरे में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed