{"_id":"5940300f4f1c1b2f098b46b8","slug":"111497378831-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, कई घायल
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो- 13एनजेडबी03आर
भागूवाला/नजीबाबाद । साइड लेते समय उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। कार में सवार बालक सहित कई लोगों के दुर्घटना में चोटें आईं।
खटीमा से अंबाला जा रही कार को मोटा आम बाईपास के निकट देहरादून डिपो की बस ने साइड लेते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकराकर रुक गई। कार खटीमा निवासी नरेंद्र कुमार चला रहे थे। कार में नरेंद्र कुमार की पत्नी सरिता, बेटा कार्तिक, बेटी कर्तिका सवार थी। दुर्घटना में नरेंद्र कुमार का पुत्र कार्तिक को गंभीर चोटें आईं। क्षेत्र के लोगों ने कार से यात्रियों को निकाल कर उपचार दिलाया। देहरादून डिपो की बस कार से टकराने के बाद बरेली डिपो की बस से भी टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पहुंची मंडावली पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया जब कि बस चालक राजेश घटना स्थल से फरार हो गया।