{"_id":"6012ffdf8ebc3e33252fdb15","slug":"11-examination-center-debar-in-mandal-bijnor-news-mrt52266003","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में 11 परीक्षा केंद्र डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में 11 परीक्षा केंद्र डिबार
विज्ञापन
मंडल में 11 परीक्षा केंद्र डिबार
बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में तेजी ला दी है। परीक्षा केंद्रों की घोषणा के बाद डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में एक परीक्षा केंद्र डिबार है।
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा की घोषणा हो गई है। प्रयोगात्मक परीक्षा दो चरण में हैं। पहला चरण तीन फरवरी से शुरू हैं। जबकि दूसरा चरण 13 फरवरी है। जिले में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरे चरण में हैं। शासन ने दो दिन पहले ही बोर्ड परीक्षा केंद्रों का एलान किया है। जिले में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल के मामलों समेत अन्य परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के आरोप में परीक्षा केंद्रों को तय समय के लिए डिबार किया है। इन परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।
मुरादाबाद मंडल में कुल 11 परीक्षा केंद्र डिबार हैं। सबसे अधिक जिला रामपुर के परीक्षा केंद्र डिबार हैं। बोर्ड से जारी सूची के अनुसार बिजनौर तथा संभल जिलों में एक एक परीक्षा केंद्र, मुरादाबाद में दो, जिला रामपुर में सात परीक्षा केंद्र डिबार हैं। जिला अमरोहा में कोई परीक्षा केंद्र डिबार नहीं है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जिले का सेंट मेरी इंटर कालेज मंडावली डिबार है। केंद्र पर बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल मिलने के कारण डिबार हुआ है।