{"_id":"60f5bba58ebc3e6d8a2e5f6a","slug":"11-block-chiefs-1393-members-will-take-oath-today-bijnor-news-mrt548132717","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 ब्लॉक प्रमुख, 1393 सदस्य आज लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 ब्लॉक प्रमुख, 1393 सदस्य आज लेंगे शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 ब्लॉक प्रमुख, 1393 सदस्य आज लेंगे शपथ
बिजनौर। जिले के 11 ब्लॉक प्रमुख और 1393 क्षेत्र पंचायत सदस्य 20 जुलाई आज संबंधित ब्लॉकों में शपथ लेंगे। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शपथग्रहण कार्यक्रम दो शिफ्ट में कराया जाएगा। साथ ही शपथग्रहण के बाद नवगठित क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक भी होगी।
प्रशासन ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के सभी 11 ब्लॉक में शपथग्रहण कार्यक्रम होगा। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा ने शपथग्रहण के लिए सभी ब्लॉक में जिला स्तरीय अधिकारी नामित कर दिए हैं। ब्लॉकों में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 80 से 150 के बीच है। कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटेगी। कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। इसलिए शपथग्रहण कार्यक्रम दो शिफ्ट में है। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से है। दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद दो बजे है। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश के अनुसार व्यवस्था करने की हिदायत दी है। शपथ पत्र का प्रारूप ब्लॉकों को भेज दिया गया है।
ब्लॉकवार नामित अधिकारी
नजीबाबाद ब्लॉक में उपजिलाधिकारी नजीबाबाद, कोतवाली ब्लॉक में उपजिलाधिकारी नगीना , किरतपुर ब्लॉक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, धामपुर ब्लॉक में उपजिलाधिकारी धामपुर, स्योहारा ब्लॉक में उप कृषि निदेशक बिजनौर, अफजलगढ़ ब्लॉक में डीआईओएस बिजनौर, नहटौर ब्लॉक में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी बिजनौर, नूरपुर ब्लॉक में उपजिलाधिकारी चांदपुर, जलीलपुर ब्लॉक में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा बिजनौर, हल्दौर ब्लॉक में संगीता अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बिजनौर, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में उपजिलाधिकारी सदर, नामित अधिकारी तैनात किए गए हैं। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व विजय कुमार यादव उपायुक्त श्रम रोजगार रिजर्व नामित अधिकारी हैं।