फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   होली की तैयारियों मे जुटे नागरिक

होली की तैयारियों मे जुटे नागरिक

Wed, 20 Mar 2019 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
होली की तैयारियों मे जुटे नागरिक
हुरियारों का दिनभर रहा हो हल्ला
विज्ञापन

धामपुर। बुुधवार को चौथे दिन भी धामपुर में होली का हुड़दंग रहा। नगर की सभी सड़कों पर हुरियारों का ही कब्जा रहा। सड़कों पर वाहनों की कम आवाजाही होने से सन्नाटा पसरा रहा। रोडवेज डिपो, प्राइवेट बस व टैंपो स्टेंड पर चालकों परिचालकों ने भी जमकर रंग खेला। बसों, कारों से गंतव्य को जा रहे लोगों के वाहनों को जबरन रोक कर इनमें सवार यात्रियों को हुरियारों ने रंग में सराबोर कर दिया।
धामपुर की होली ब्रज, बरसाना और मथुरा के उत्तर भारत में महत्वपूर्ण होली का पर्व है। यहां पर रंग की एकादशी से गीले रंग शुरू हो जाता है। जो दुल्हैंडी तक चलता है। बुधवार को चौथे दिन भी युवकों की टोलियों का चारों ओर शोर शराबा रहा। दोपहर दो बजे तक सड़कों पर केवल एक ही आवाज सुनाई देती रही कि यह गया, घेर लो और पकड़ कर रंग में सराबोर कर दो। समझाने का प्रयास करना तो हुरियारों के लिए मानो ऐसा था कि जैसे उनका विरोध किया जा रहा हो। हुरियारों की समझ में बुजुर्गों की बात भी नहीं आ रही थी। होली धामपुर में महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार को मनाने को रोका न जाए। हुरियारे न रंग को ड्रमों में भर रखा था। हाथों में लंबी लंबी पिचकारियों लिए थे। कुछ के हाथों में बाल्टियां थी। जो रंग में भर कर लोगों पर उड़ेल रहे थे। मुख्य बाजार में सड़कें रंग से पूरी तरह से लाल पड़ी थी। व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद थे। पुराना धामपुर, खारीकुआं, टीचर्स कालोनी, भगत सिंह चौक, लोहा बाजार, पंजाबी कालोनी, फल चौक, चवन्नी चौक, बड़ा पंचायती मंदिर, सराफा बाजार, स्योहारा चुंगी, पंजाबी कालोनी, क्षत्रिय नगर, रोडवेज डिपो, एसडीएम तिराहा, जैतरा टैंपो स्टेंड में भी हुरियारों को बोलबाला रहा। उधर, दोपहर बाद श्रद्धालुुओं ने परंपरा के अनुसार नगर में पूर्व से चिह्नित करीब चालिस स्थानों पर होली रखी और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

महिला मंडल ने होली खेली
रेहड़। कासमपुरगढ़ी मे महिलाओं ने होली मिलन पर जमकर गुलाल अबीर उड़ाया तथा होली गीत गाए। बुधवार को कासमपुरगढ़ी में महिला मंडल समिति की अध्यक्षा संतोष चौहान के आवास पर होली मिलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया, होली गीत गाये तथा ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर अनुसुइया देवी, सरिता वशिष्ठ, ममता, टीना, समृद्धि, सुयश, निक्की, सुबोधा कुमारी, मनोज कुमारी, सुनील कुमारी, कुमारी धीरेंद्र शेखावत, आशु रानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली की तैयारियों मे जुटे नागरिक
कालागढ़। दिनभर होली खेलने के लोग होलिका दहन की तैयारी में आम नागरिक जुट गए हैं। घरों में पकवान बनवाए। वहीं, बच्चों ने रंग खेला। बाजारों में अबीर गुलाल की बिक्री जोरों पर रही। महिलाओं ने होलिका पूजन की तैयारी शुरू कर दी है। रात्रि में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। युवाओं में होली को लेकर खास उत्साह है। जहां होलिका दहन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed