{"_id":"5c7acbd2bdec2273771f45ff","slug":"101551551442-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता एवं पेयजल के लिए किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता एवं पेयजल के लिए किया जागरुक
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को टीम ने किया जागरूक
कोतवाली देहात। ग्राम पंचायत कनकपुर, उमरपुर बड़खेड़ा, कुंजैटा में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ग्राम विकास विभाग लखनऊ की टीम द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को स्वच्छता अभियान की जानकारी देकर जागरूक किया।
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ग्राम विकास विभाग लखनऊ की टीम द्वारा ग्राम पंचायत उमरपुर बड़खेड़ा, कुंजैटा, कनकपुर में स्थित विद्यालयों में पहुंची और स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया। इसके तहत विद्यालय में बच्चों और ग्रामीणों को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन लखनऊ के कोऑर्डिनेटर हरिनाथ चौधरी, शिवम खरे, फूलचंद, कैमरामैन अंकुर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी कला प्रतियोगिता के आधार पर विद्यालय में बच्चों एवं ग्रामीणों को गांव में स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। साथ ही गांव में दूषित पेयजल प्रयोग से होने वाली बीमारी व पेयजल को स्वच्छ रखने संबंधित विभिन्न जानकारी दी। इस अवसर पर कनकपुर की ग्राम प्रधान पूनम देवी, सेके्रट्री अजयपाल सिंह, प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह, उमरपुर बडखेड़ा, कुंजैटा के ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य, ग्रामीण उपस्थित रहे।