फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कांवड़ लाने में महिला और मासूम बच्चों में गजब का उत्साह

कांवड़ लाने में महिला और मासूम बच्चों में गजब का उत्साह

Sat, 02 Mar 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ लाने में महिला और मासूम बच्चों में गजब का उत्साह
नजीबाबाद। बोलबम बम...के जयकारों के साथ कांवड़िये भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। आस्था और विश्वास के साथ महिलाएं और मासूम बच्चे भी कंधे पर कांवड़ रखकर भोलेनाथ के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति से ओतप्रोत शिवभक्ति कांवड़िये भारत माता की जय के नारों से नगर को गुंजायमान कर रहे हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महादेव का जलाभिषेक के लिए कावंड़ियों का बड़ी संख्या में जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर नगर में पहुंच रहा है। शिव नाम से है जगत में उजाला हरि भक्तों के मन में शिवाला...सुरीले भजनों की धुन पर नाचते-गाते अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की आतंकी घटना के बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान सीमा में घुसे वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई को लेकर कांवड़ियों में जोश और खुशी की लहर है। मुरादाबाद, रामपुर, काशीपुर, जसपुर, अफजलगढ़, कालागढ़, कांठ, स्योहारा सहित अनेक क्षेत्रों से कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्त कांवड़िये आस्था के साथ देशभक्ति के जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ और हाथों में तिरंगा लिए शिवभक्त भारत माता की जय के साथ जिधर से गुजरते हैं वातावरण देशभक्तिमय हो जाता है। इस बार महिलाओं और मासूम बच्चों में भगवान नीलकंठ का जलाभिषेक उत्साह उनके द्वारा हरिद्वार से पैदल लाई जा रहे कांवड़ों में साफ दिखाई दे रहा है। मासूम बच्चे कांधे पर कांवड़ रखकर नन्हे-नन्हे पैरों के साथ जयकारा वीर बजरंगी, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुरादाबाद के गांव गोविंदपुर की छोटी बच्ची रोशनी अपने परिवार और गांव के कांवड़ियों मुकेश, राहुल, राजेश, सतीश के साथ अपने गंतव्य को बढ़ रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने कांवड़ियों का किया मार्ग दर्शन
नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों को सुरक्षित आवागमन के लिए सीओ अरुण कुमार सिंह ने मालगोदाम, मालन नदी, मोटा महादेव, आदर्शनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उधर थानाध्यक्ष संजय कुमार पांचाल, एसआई संजय कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस कांवड़ियों का उनके गंतव्य की ओर बढ़ने के लिए मार्ग दर्शन भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क सेवा शिविर 24 घंटे जारी
नजीबाबाद। शिवभक्त कांवड़ियों की सेवार्थ कई स्थानों पर श्रद्धालु, समाजसेवी, प्रशासन की ओर से निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर 24 घंटे जारी है। राजपाल चौहान के निर्देशन में आदर्शनगर सीकेआई चौराह स्थिति शिवशक्तिपीठ, अमीन संघ, राजस्व कर्मचारी के सहयोग से प्रशासन का भारत फ्लाईओवर के नीचे, मुस्लिम फंस की ओर से आईएच जकी के निर्देशन में इंद्रलोक होटल के निकट, लायनेस क्लब नजीबाबाद की अध्यक्ष शैफाली गुप्ता, नीलम, बबीता, शालिनी, श्रद्धा, पूनम की ओर से स्वास्थ्य सेवा शिविर में शिवभक्त कांवड़ियों की प्रेम और श्रद्धा के साथ सेवा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed