{"_id":"5c5892b6bdec22739f757142","slug":"101549308598-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभा को आई डयूटी पत्र भेजने की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभा को आई डयूटी पत्र भेजने की याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
130 शिक्षकों को भेजे ड्यूटी के पत्र
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने में हो रही देरी के बाद अब डीआईओएस कार्यालय हरकत में आने लगा है। सोमवार से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के पत्र भेजे जाने लगे हैं। मोहम्मदपुर देवमल के 130 शिक्षकों को ड्यूटी पत्र भेजे गए। शिक्षकों को पांच फरवरी को परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सोमवार को डीएम की शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद डीआईओएस कार्यालय हरकत में दिखाई दिया। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने में आनन फानन में शिक्षकों को ड्यूटी पत्र भेजे जाने लगे। प्रत्येक ब्लॉक से बीईओ कार्यालय द्वारा शिक्षकों को ड्यूटी पत्र भेजने का काम तेजी से शुरू हुआ है। परीक्षा सात फरवरी से शुरू होनी है। लेकिन तीन फरवरी तक बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को ड्यूटी पत्र नहीं भेजे गए थे। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के 130 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाया गया है। इन शिक्षकों को आरजेपी इंटर कॉलेज, आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, मंडावर, पीली चौकी, चंदक के स्कूलों में ड्यूटी करनी होगी। फिलहाल जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें संकुल प्रभारियों के माध्यम से सूचना दी गई है कि संबंधित शिक्षक पांच फरवरी को परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दें। दूसरी ओर, बीएसए महेश चंद्र ने शिक्षकों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ड्यूटी पर नहीं जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।