फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसडीएम का तबादला कराने पर अडे कर्मचारी

एसडीएम का तबादला कराने पर अडे कर्मचारी

Sat, 26 Jan 2019 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम का तबादला कराने पर अडे कर्मचारी
एसडीएम के तबादले की मांग पर अडे़ कर्मचारी
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने चांदपुर के एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर शुरू हुआ धरना कलक्ट्रेट में जारी है। कर्मचारी एसडीएम का तबादला कराने पर अडे़ हैं। कर्मचारियों की एडीएम प्रशासन व राजस्व के साथ हुई समझौता वार्ता भी विफल रही। कई संगठनों ने कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने की घोषणा की है।
एसडीएम चांदपुर द्वारा बुधवार को तहसील के दो कर्मचारियों को पुलिस हिरासत में भेजवाने का मामला तूल पकड़ रहा है। उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी व महामंत्री सुधीर भटनागर के नेतृत्व में तहसील व कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी जिले की पांचों तहसीलों में कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने एसडीएम चांदपुर का जिले से बाहर तबादला करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। शुक्रवार को एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ व एडीएम राजस्व अवधेश मिश्र के साथ कर्मचारी नेताओं की हुई वार्ता विफल रही। कर्मचारी एसडीएम का तबादला जिले से बाहर कराने की मांग पर अडे़ हैं। जिले की पांचों तहसील बिजनौर, नजीबाबाद, चांदपुर, धामपुर व नगीना के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कामकाज नहीं किया। कलक्ट्रेट व तहसील में लोग आए जरूर पर बिना काम के ही वापस लौट गए। साथ ही मंडल अध्यक्ष नावेद सिद्दीकी ने बताया कि यदि कर्मचारियों को इंसाफ नहीं मिला तो पूरे मंडल में हड़ताल शुरू की जाएगी। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में प्रांतीय कोषाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला, बाबूराम रासैनी, के डी जोशी, संजय अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अजय कुमार महेंद्र, मुकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, रणवीर सिंह, योगेश, चंद्रपाल, आफाक अहमद, रमेश राजपूत, तरुणा, बीना, गीता सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कई संगठनों ने की समर्थन की घोषणा
उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आंदोलन में कई संगठनों ने समर्थन की घोषणा की। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरने पर पहुंच कर उप्र लेखपाल जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह , उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व मंत्री शत्रुघ्न सिंह, राजकीय वाहन चालक संघ के प्रदेश संरक्षक जोगेंद्र सिंह, अध्यक्ष पवन शर्मा, उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, अटेवा के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, उप्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सलीमुद्दीन ने कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed