{"_id":"5c1a8b6cbdec2256a50a358e","slug":"101545243500-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने उठाया गन्ना बकाया भुगतान व पराग डेरी का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने उठाया गन्ना बकाया भुगतान व पराग डेरी का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने मांगा बकाया गन्ना भुगतान
बिजनौर । किसान दिवस में किसानों ने तीन चीनी मिलों द्वारा पिछले साल के गन्ना बकाया का भुगतान न करने और पराग डेरी को खत्म करने का मुद्दा उठाया। कहा कि पराग डेरी को मुरादाबाद कार्यालय से संबद्ध करके किसानों के हितों की अनदेखी की गई है। किसानों ने पराग डेरी का कार्यालय फिर से जिले में बनाने सहित बकाया गन्ना भुगतान की मांग की।
भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि वादे के बाद भी बिलाई, चांदपुर व बिजनौर चीनी मिलों ने पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान अब तक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पराग डेरी के जिला कार्यालय को मुरादाबाद से संबद्ध कर दिया गया है। विभागीय कर्मचारियों को सेवानिवृत्त कर दिया गया है। इससे किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। डेरी में चलने वाली योजनाओं को भी समाप्त कर दिया गया है। बाकी प्रदेशों में दूध के मूल्यों पर अनुदान दिया जाता है, लेकिन यूपी में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अगले समाधान दिवस से पहले किसानों की सभी समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए है । उप कृषि निदेशक जेपी चौधरी डार्क जोन के विकास खंडों नहटौर, नूरपुर, स्योहारा एवं जलीलपुर में संचालित स्प्रिंगलर सिंचाई पद्धति ने योजना के बारे में बताया। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा ने पूर्व किसान दिवस में आई समस्याओं के निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इस दौरान परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, जिला पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।